भागलपुर में बड़ा हादसा! खेत में खाद डाल रहे किसान की वज्रपात से मौत

MyBhagalpur Team24 August 20261 min read56 viewsSad/Bad
भागलपुर में बड़ा हादसा! खेत में खाद डाल रहे किसान की वज्रपात से मौत

भागलपुर के बाराहाट थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। यहाँ खेत में काम कर रहे एक पचास साल के व्यक्ति की आकाशीय बिजली यानी वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। मृत व्यक्ति की पहचान दासोडीह गाँव निवासी हेमंत कुमार पंडित के रूप में हुई है, जो टितु पंडित के बेटे थे।

खेत में खाद डालते समय हुआ हादसा

रविवार देर शाम को हेमंत कुमार पंडित खेत में खाद डालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया। मौसम खराब होने के बाद वज्रपात की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गए।

ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और परिवार के लोग तुरंत मौके पर पहुँचे और मदद करने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटना की सूचना बाराहाट पुलिस को दे दी गई है। इस अचानक हुई मौत से गाँव में मातम छा गया है और परिवार के लोग पूरी तरह टूट चुके हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सरकारी प्रावधानों के अनुसार पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment