बड़ी दुखद खबर: धान के खेत में पानी पटरा रहे 30 साल के मनोज यादव की करंट लगने से मौत

MyBhagalpur Team17 October 20261 min read0 viewsSad/Bad
बड़ी दुखद खबर: धान के खेत में पानी पटरा रहे 30 साल के मनोज यादव की करंट लगने से मौत

भागलपुर के चानन थाना क्षेत्र के मालिया गांव में शनिवार सुबह एक बड़ी दुर्घटना हो गई। धान के खेत में पटवन करने के दौरान 30 साल के एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृत युवक की पहचान जमुना यादव के बेटे मनोज यादव के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।मनोज यादव अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे और इस अचानक हुई मौत से उनका पूरा परिवार बेसहारा हो गया है।

शव की पहचान और परिवार की स्थिति


मनोज अपने परिवार में सबसे छोटे थे।उनके जाने के बाद उनके दो बेटों और एक बेटी का भविष्य अधर में लटक गया है क्योंकि वे अपने पिता का साया खो चुके हैं।इस दुखद घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है और सभी ग्रामीण इस हादसे से गहरे सदमे में हैं।

ग्रामीणों की प्रतिक्रिया और रिपोर्टिंग


स्थानीय लोगों का कहना है कि घर के मुख्य कमाने वाले की इस तरह अचानक मौत से पूरा परिवार गहरे संकट में आ गया है।कम उम्र में बच्चों ने अपने पिता का प्यार और सहारा हमेशा के लिए खो दिया है। इस घटना की रिपोर्टिंग लखीसराय से हमारे संवाददाता मनीष द्वारा की गई है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment