चौंकाने वाली खबर: सहरसा के स्कूल में मिड-डे मील योजना में खुली धांधली

MyBhagalpur Team9 October 20261 min read0 viewsSad/Bad
चौंकाने वाली खबर: सहरसा के स्कूल में मिड-डे मील योजना में खुली धांधली

सहरसा के महिसी प्रखंड के जाजाुडी प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील योजना में बड़ी गड़बड़ी पकड़ी गई है। जिला प्रोग्राम मैनेजर और ब्लॉक रिसोर्स पर्सन की संयुक्त जांच में यह खुलासा हुआ है। स्कूल के हेडमास्टर बिना खाना बांटे ही मिड-डे मील चलने की फर्जी रिपोर्ट भेज रहे थे।

जांच में क्या-क्या आया सामने

  • 7 अक्टूबर को हुई जांच में सचिव के पति ने बताया कि चावल की कमी से 25 सितंबर से मिड-डे मील बंद है।
  • कुक मीरा देवी और सहायक शिक्षक सुशील कुमार ने पुष्टि की कि 28 सितंबर से कोई खाना नहीं बना है।
  • जांच अधिकारियों को स्कूल परिसर में कच्चे आलू और चने मिले।
  • कुक ने बताया कि बच्चों को उबाले बिना कच्चा चना बांटकर घर में उबालने को कहा जाता था।

बच्चों और शिक्षकों के खुलासे

छात्रों ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को आमतौर पर तीन पतंजलि बिस्कुट और कभी-कभी केले दिए जाते हैं, जिसकी पुष्टि सहायक शिक्षक सुशील कुमार ने भी की। जब भोजन के स्तर के बारे में पूछा गया, तो हेडमास्टर ने कहा कि पांच रुपये में क्या उम्मीद की जा सकती है।

रजिस्टर में फर्जी हस्ताक्षर और लकड़ी पर खाना

आगे की जांच में पता चला कि स्कूल का चखना पंजी रजिस्टर हेडमास्टर के घर पर रखा जाता था। कुक ने स्वीकार किया कि खाना नहीं पकने के बावजूद उसे हेडमास्टर ने रजिस्टर पर साइन करने का निर्देश दिया था। 7 अक्टूबर को चूल्हे पर लकड़ी जलाकर खाना बनाते हुए देखा गया। हेडमास्टर ने भोजन में रुकावट का कारण चावल का स्टॉक खत्म होना बताया।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment