बिहपुर में नाबालिग छात्रा का अपहरण, वीडियो कॉल पर मिला जान से मारने की धमकी

भागलपुर के बिहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। यह घटना बीते रविवार देर रात की है। इस घटना के बाद पीड़िता की मां ने बिहपुर थाने में एक लिखित प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है। प्राथमिकी में खरीक प्रखंड के खैरपुर निवासी अक्षय कुमार समेत दस अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। FIR दर्ज होने के बाद, पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि एक आरोपी ने उन्हें वीडियो कॉल किया और केस वापस लेने की धमकी दी। पिता ने बताया कि वीडियो कॉल के दौरान आरोपी ने उन्हें डराने के लिए पिस्तौल लहराते हुए लगातार धमकियां दीं।