विधायक जी ने नहीं जमा किया बिजली बिल काट दी गई बिजली आप भी हो जाएँ सावधान

Pooja Kanjani25 March 20241 min read36 viewsIndia
विधायक जी ने नहीं जमा किया बिजली बिल काट दी गई बिजली आप भी हो जाएँ सावधान

Electricity Bill, MLA Electricity Bill :  कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर के आवास, कार्यालय और पेट्रोल पंप के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं, क्योंकि उन्होंने 17 लाख रुपए का बिजली बिल नहीं जमा कराया था। बिजली विभाग ने उन्हें बार-बार नोटिस भेजकर बिल जमा करने का आदेश दिया था, लेकिन विधायक ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसके परिणामस्वरूप, उनके घर और कार्यालय के बिजली कनेक्शन काट दिए गए।

होली पर भी खुले रहेंगे सरकारी स्कूल, शिक्षकों की हाजिरी होगी अनिवार्य

इस संबंध में, पानीपत के समालखा सब डिविजन के एसडीओ हिम्मत सिंह ने बताया कि धर्म सिंह छौक्कर के आवास, कार्यालय और पेट्रोल पंप की बिजली लाइनें काट दी गई हैं। इनका करीब 5 माह से बिल जमा नहीं हुआ है। विभाग के नोटिस के बावजूद भी बिल नहीं जमा किया गया, तो कनेक्शन काट दिए गए।

पिछले 5 महीनों से धर्म सिंह छौक्कर के आवास, कार्यालय के बिजली कनेक्शन काट दिए गए थे, तब उन्होंने करीब 2.50 लाख रुपए जमा कराकर कनेक्शन जुड़वा लिए थे। परंतु इस बार भी बिल जमा नहीं किया गया, और इसका परिणाम यह हुआ कि उनके कनेक्शन काट दिए गए।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment