भागलपुर में मोहिउद्दीननगर दुर्गा पूजा समिति की नई कार्यकारिणी गठित

MyBhagalpur Team6 September 20261 min read21 viewsCity Local
भागलपुर में मोहिउद्दीननगर दुर्गा पूजा समिति की नई कार्यकारिणी गठित

भागलपुर के दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को मोहिउद्दीननगर दुर्गा पूजा समिति की वार्षिक आम बैठक हुई। भोला प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पुरानी कमेटी को भंग कर दिया गया और सभी की सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। वोटिंग के बाद राकेश रंजन केसरी को नया अध्यक्ष बनाया गया है। प्रफुल्ल चंद्र सिंह कार्यकारी अध्यक्ष, दयाल प्रसाद गुप्ता सचिव और गणेश मालाकार कार्यकारी सचिव बनाए गए हैं। भारत कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष और सत्यनारायण मंडल को सलाहकार नियुक्त किया गया है। बैठक में वीरेंद्र मालाकार, रवि कुमार, गोपाल पोद्दार, दिलीप कुमार पाल और राजेंद्र यादव सहित कई समुदाय के लोग शामिल हुए। इसके अलावा अशोक कुमार मोदी, भारत भूषण चौधरी, शंकर प्रसाद गुप्ता, विजय कुमार शाह, अंशु राज सिंह, अभिषेक कुमार बंटी, अमन ठाकुर और राजेश कुमार लाल भी उपस्थित थे।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment