भागलपुर के इन इलाको में बंदरों ने मचाया आतंक, कई बच्चे अस्पताल में हुए भर्ती.

Talat Praveen23 September 20231 min read17 viewsCity Local
भागलपुर के इन इलाको में बंदरों ने मचाया आतंक, कई बच्चे अस्पताल में हुए भर्ती.

भागलपुर के कोढ़ा गांव में इन दिनो बंदर ने खूब आतंक मचा रखा है। गांव में करीब एक सप्ताह के अंदर अंदर बंदरों ने लगभग आधा दर्जन से भी ज्यादा लोगों को काटकर जख्मी कर दिया है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। बंदर के डर से बच्चे घर से निकलने से घबरा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ निक्की शुक्ला, यशोदा देवी को भी बंदरों ने नोच कर घायल कर दिया है। बंदरों के डर से माता-पिता अपने बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। गांव वालों ने जिला प्रशासन से इन्हें पकड़ने की मांग की है।


वहीं दूसरी तरफ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीत कुमार ने बताया कि बंदर के द्वारा लोगों को जख्मी करने की सूचना पर टीम वहां पहुंची थी । एक बंदर को तो पकड़ लिया गया है वहीं दूसरा बंदर कहीं छिप गया है उसे भी पकड़ लिया जाएगा।

गांव के लोग बताते हैं ,कि अचानक एक बंदर कहीं से गांव में घुस गया और लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया । जो भी सामने आया सभी को काटकर जख्मी कर दिया। कई महिला पुरुष समेत बच्चे बंदर के निशाने पर आ गए। इसकी सूचना गांव वालों ने वन विभाग को दी है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम बंदरों को पकड़ने में जुटी है।

Share:

Comments

Leave a comment