नाथनगर NH-80 पर भीषण जाम से लोग परेशान, जानिए क्या है बड़ी वजह

MyBhagalpur Team30 August 20261 min read24 viewsCity Local
नाथनगर NH-80 पर भीषण जाम से लोग परेशान, जानिए क्या है बड़ी वजह

रविवार दोपहर भागलपुर के नाथनगर में नेशनल हाईवे 80 पर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। मदनीनगर चौक से घोसी टोला तक लंबा जाम लग गया। सड़क के दोनों तरफ करीब आधे किलोमीटर तक गाड़ियां फंसी रहीं। तेज धूप में वाहन चालकों और आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों की परेशानी
स्थानीय निवासी लकी राज और गौतम कुमार ने बताया कि यह जाम रोज की समस्या बन गई है। लोगों ने बताया कि दुकानदारों द्वारा पटरी पर सामान रखकर अवैध कब्जा करना और इलाके में ऑटो व टोटो गाड़ियों का बेहिसाब बढ़ना इस जाम की मुख्य वजह है। इसके अलावा नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने से रास्ता और भी संकरा हो जाता है। पुलिस ने खुलवाया जाम
ट्रैफिक जाम की सूचना मिलने पर नाथनगर इंस्पेक्टर अभय शंकर ने तुरंत पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सड़क को खाली कराया, जिससे फंसे हुए लोगों को राहत मिली। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मुख्य सड़क से अवैध कब्जा हटाया जाए और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए नियमित रूप से पुलिस बल तैनात किया जाए।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment