नौगछिया सिविल कोर्ट में लगी नेशनल लोक अदालत, कई मामलों का हुआ निपटारा

नवागत और स्थानीय लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अनुमंडल विधिक सेवा समिति, सिविल कोर्ट नौगछिया द्वारा शनिवार को कोर्ट परिसर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अदालत में विभिन्न मामलों के निपटारे के लिए कुल पांच बेंच बनाई गई थीं और कार्यवाही सुबह 10:00 बजे शुरू हुई।