भागलपुर: ओवरब्रिज के पास मिली युवती की लाश, लाल पजामे और काले टॉप में था शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

Lov Singh2 February 20262 min read55 viewsSad/Bad
भागलपुर: ओवरब्रिज के पास मिली युवती की लाश, लाल पजामे और काले टॉप में था शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

नौगछिया पुलिस जिला के बाबा विशु राउत सेतु अप्रोच पथ के पास रविवार की सुबह एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। माघी पूर्णिमा के कारण सड़क पर जाम लगा था, इसी दौरान लोगों की नजर शव पर पड़ी। पुलिस को आशंका है कि युवती के साथ गलत काम करने के बाद उसकी हत्या की गई है और शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

खबर में पढ़िए: भागलपुर मायागंज अस्पताल में 8 घंटे तक शव को लगा रहा ऑक्सीजन, डॉक्टर बोले- क्या बाहर फेंक दें लाश?

शरीर पर मिले कई जख्म के निशान

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

मृतक युवती की उम्र करीब 18 से 20 साल बताई जा रही है। उसने लाल रंग का पाजामा, काला टॉप और उजले रंग का जूता पहना हुआ था। पुलिस को उसके गले, सीने और पीठ पर खरोंच के निशान मिले हैं, जो नाखून के निशान जैसे लगते हैं। बाईं आंख के ऊपर भी रगड़ का निशान है और मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस के अनुसार हत्या कहीं और की गई है क्योंकि जहां शव मिला वहां खून नहीं था। घटना का समय रविवार सुबह करीब 3 बजे का बताया जा रहा है।

आत्महत्या दिखाने की रची गई साजिश

अपराधियों ने घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए ओवरब्रिज की रैलिंग पर एक ओढ़नी बांध दी थी, जिससे लगे कि युवती ने कूदकर जान दी है। एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है। एफएसएल की टीम ने मौके से ईयरबड्स और टूटी हुई चेन बरामद की है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया और आसपास के थानों में फोटो भेजी है। एसडीपीओ ओम प्रकाश और थानाध्यक्ष रवि शंकर प्रसाद मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं।

Share:

Comments

Leave a comment