Blog/नवगछिया SDPO ने बचाई युवक की जान, सड़क हादसे में घायल को अपनी गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल
City Local

नवगछिया SDPO ने बचाई युवक की जान, सड़क हादसे में घायल को अपनी गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल

Pooja Kanjani8 February 20261 min read0 views
नवगछिया SDPO ने बचाई युवक की जान, सड़क हादसे में घायल को अपनी गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल

नवगछिया पुलिस जिला के तेतरी जीरो माइल के पास शनिवार को एक सड़क हादसे में घायल युवक की जान पुलिस की तत्परता से बच गई। नवगछिया के SDPO ओमप्रकाश उस समय विक्रमशिला सेतु एप्रोच पथ पर लगे जाम को हटवाकर लौट रहे थे। तभी उनकी नजर सड़क किनारे दर्द से कराह रहे एक युवक पर पड़ी। अधिकारी ने बिना देरी किए अपनी सरकारी गाड़ी रोकी और घायल को तुरंत अस्पताल पहुँचाया। घायल युवक की पहचान तिलकामांझी निवासी अमर शर्मा के रूप में हुई है, जो पेशे से एमआर हैं।

कैसे हुआ यह हादसा?

मिली जानकारी के मुताबिक, अमर शर्मा अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। तभी कलबलिया धार के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उनके पैर को कुचल दिया और वहां से फरार हो गया। हादसे के बाद अमर सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़े थे और पैर में ज्यादा चोट लगने के कारण हिल भी नहीं पा रहे थे। वहां से गुजर रहे SDPO ने जब यह देखा तो उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोक दी।

पुलिस ने कैसे की मदद?

SDPO ओमप्रकाश ने अपने ड्राइवर और सुरक्षाकर्मियों की मदद से घायल अमर शर्मा को अपनी सरकारी गाड़ी में बिठाया। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया ले जाया गया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन पैर में गंभीर चोट और अत्यधिक खून बहने की वजह से उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल (भागलपुर) रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचे घायल के बेटे ने पुलिस अधिकारी का आभार व्यक्त किया। फिलहार अमर शर्मा का इलाज भागलपुर में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Share:

Comments

Leave a comment