नौगचिया में भीषण हादसा: घर पर चढ़ा रेत से भरा ट्रक, 3 की मौत और 7 घायल

Pooja Kanjani3 July 20261 min read138 viewsSad/Bad
नौगचिया में भीषण हादसा: घर पर चढ़ा रेत से भरा ट्रक, 3 की मौत और 7 घायल

नौगचिया अनुमंडल के नारायणपुर गांव में आज सुबह करीब 7 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। NH-31 पर भवानीपुर थाने के सामने रेत से लदा एक ओवरलोडेड 10 चक्का ट्रक (हाइवा) अनियंत्रित होकर एक फूस के घर पर गिर गया। इस हादसे में भिखारी मलिक के परिवार का घर पूरी तरह तबाह हो गया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान 6 वर्षीय अंकुश राज, 9 वर्षीय राधा कुमारी और 40 वर्षीय इंदु देवी के रूप में हुई है। इंदु देवी ने मायागंज अस्पताल (JLNMCH) में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल सदस्यों में नीरज कुमार, गुड्डू मलिक, करे मलिक, ममता कुमारी, सपना कुमारी, मौसम कुमारी और एक सात महीने का बच्चा शामिल है। इनका इलाज नारायणपुर CHC और मायागंज अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने आपदा राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने नारायणपुर बस स्टैंड के पास NH-31 को कुछ समय के लिए जाम कर दिया। ग्रामीणों ने हाईवे की खराब हालत और इलाके में बुनियादी सुविधाओं की कमी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment