नवगछिया: 13 साल की नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला, मां ने दर्ज कराई FIR

कटिहार जिले के नवगछिया महिला थाना में एक मां ने अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने और शादी की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित महिला ने पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन में बताया गया है कि महिला कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। आरोप है कि उनके गांव के ही प्रकाश मंडल का 18 वर्षीय पुत्र निखिल कुमार, 14 जून को उनकी 13 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।
आरोप है कि निखिल ने 16 जून को लड़की से शादी कर ली और करीब एक महीने तक उसे अपने साथ रखा। इसके बाद 11 जुलाई को आरोपी ने लड़की को कुरसेला में छोड़कर चला गया।
जब परिजन अपनी बेटी को वापस लेने के लिए उसके ससुराल पहुंचे, तो वहां आरोपी के पिता, मां और अन्य परिजनों ने उनके साथ गाली-गलौज की। परिजनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी और बेटी को वापस लाने की बात कही।