त्योहारों पर खुशखबरी! पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए

MyBhagalpur Team31 August 20261 min read43 viewsTravel
त्योहारों पर खुशखबरी! पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए

त्योहारों के मौसम में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए हैं। दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए यह कदम उठाया गया है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा के अनुसार, नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट और भारी भीड़ को मैनेज करने के लिए यह फैसला लिया गया है। यह ट्रेनें अपने पहले जैसे तय समय, ठहराव और कोच के साथ चलेंगी। इससे बिहार, बंगाल, असम और पंजाब के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को 100 से अधिक अतिरिक्त फेरे मिलेंगे।

  • त्योहारों की भीड़ को देखते हुए ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए
  • बिहार, बंगाल, असम और पंजाब के यात्रियों को फायदा
  • सभी ट्रेनें पुराने समय और रूट पर चलेंगी

कटिहार-अमृतसर स्पेशल ट्रेन

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

कटिहार-अमृतसर (05736/05735) स्पेशल ट्रेन कटिहार से 9 सितंबर से 25 नवंबर के बीच और अमृतसर से 11 सितंबर से 27 नवंबर के बीच 12 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।

डिब्रूगढ़-कोलकाता स्पेशल ट्रेन

डिब्रूगढ़-कोलकाता (05932/05931) स्पेशल ट्रेन में 22 एलएचबी कोच होंगे। यह डिब्रूगढ़ से 5 सितंबर से 28 नवंबर के बीच और कोलकाता से 7 सितंबर से 30 नवंबर के बीच 13 अतिरिक्त फेरे चलाएगी।

भागलपुर-कटिहार स्पेशल ट्रेन

इसके अलावा, दैनिक भागलपुर-कटिहार (03407/03408) स्पेशल ट्रेन का विस्तार 29 अगस्त से 30 नवंबर तक किया गया है, जिससे 94 अतिरिक्त फेरे मिलेंगे। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक आईआरसीटीसी वेबसाइट या रेल सेवा ऐप के जरिए नवीनतम शेड्यूल और टिकट की उपलब्धता जरूर जांच लें।

Share:

Comments

Leave a comment