भागलपुर रेलवे कोर्ट में कुख्यात अपराधी एजाज उर्फ नाधा का सरेंडर

MyBhagalpur Team21 August 20261 min read49 viewsCity Local
भागलपुर रेलवे कोर्ट में कुख्यात अपराधी एजाज उर्फ नाधा का सरेंडर

ट्रेन यात्रियों से लूटपाट और डकैती के आरोप में शामिल कुख्यात अपराधी मो. एजाज उर्फ नाधा मियां ने गुरुवार, 20 अगस्त 2026 को भागलपुर में रेलवे न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में सरेंडर कर दिया है।

  • मो. एजाज उर्फ नाधा मियां ने रेलवे कोर्ट में किया सरेंडर।
  • कार्यवाहक मजिस्ट्रेट हमजा आलम की अदालत में हुआ सरेंडर।
  • अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा।
  • एक दिन पहले जीआरपी ने उसके करीबी साथी अशरफ को किया था गिरफ्तार।

मो. एजाज उर्फ नाधा का परिचय और इनाम

मुजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मुल्लाचक का रहने वाला नाधा, भागलपुर जिले के टॉप-टेन अपराधियों में शामिल है। उस पर पहले 25,000 रुपये का इनाम था और वर्तमान में उस पर 15,000 रुपये का इनाम घोषित था। वह मार्च 2026 के जीआरपी के आर्म्स एक्ट, चोरी और लूट के एक मामले में भी वांछित था।

आपराधिक इतिहास

भागलपुर के कई पुलिस स्टेशनों में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। विशेष रूप से मुजाहिदपुर पुलिस स्टेशन में केस नंबर 12/2017 (IPC 394/411), 42/2012 (IPC 394), 88/2012 और 14/2026 (BNS धाराएं और 27 आर्म्स एक्ट) शामिल हैं। इसके अलावा नाथनगर केस 140/2016 (IPC 399/467/412 और 25(1-B)/26 आर्म्स एक्ट), अकबरपुर केस 122/2020 (IPC 396) और ईशीपुर केस 48/2009 (25(1-B)A/26 आर्म्स एक्ट) शामिल हैं।जीआरपी थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर नसीम अहमद ने पुष्टि की है कि पुलिस आरोपी की आपराधिक गतिविधियों के बारे में और अधिक पूछताछ के लिए अदालत में रिमांड की मांग करते हुए याचिका दायर करेगी।

Share:

Comments

Leave a comment