भागलपुर और कहलगांव में अधिकारियों ने किया वन स्टॉप सेंटर और सखी निवास का निरीक्षण

भागलपुर और कहलगांव में वन स्टॉप सेंटर्स और कामकाजी महिलाओं के हॉस्टल यानी सखी निवास का औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में जिला प्रोजेक्ट मैनेजर और वन स्टॉप सेंटर के नोडल अधिकारी राजीव रंजन के साथ महिला एवं बाल विकास निगम के जिला प्रोजेक्ट मैनेजर मणि शंकर, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर और संबंधित सेंटर प्रशासक शामिल थे।
निरीक्षण के दौरान जांची गईं ये मुख्य बातें
- बुनियादी ढांचा और ऑफिस के रिकॉर्ड
- रजिस्टर का रखरखाव और साफ-सफाई
- पीने के पानी की उपलब्धता और शौचालय की सुविधा
- बिजली की आपूर्ति और सुरक्षा के इंतजाम
- महिला एवं बाल विकास निगम की योजनाओं के तहत मिलने वाली सेवाओं की समीक्षा