सावधान! 2017 से पहले खरीदे गए वाहन दिसंबर के बाद होंगे अवैध, जल्द करें ऑनलाइन एंट्री

बिहार में 2017 से पहले खरीदे गए ऑफलाइन वाहनों को 31 दिसंबर तक ऑनलाइन करना होगा, वरना वे अवैध घोषित कर दिए जाएंगे।

Talat Praveen29 November 20262 min read0 viewsCity Local
सावधान! 2017 से पहले खरीदे गए वाहन दिसंबर के बाद होंगे अवैध, जल्द करें ऑनलाइन एंट्री

अगर आपके पास ऐसा वाहन है जिसे आपने साल 2017 से पहले खरीदा था और उसकी डिटेल्स अभी तक ऑनलाइन नहीं हुई हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसे सभी ऑफलाइन वाहनों को 31 दिसंबर तक ऑनलाइन दर्ज कराना होगा। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो नए साल की शुरुआत से इन वाहनों को अवैध घोषित कर दिया जाएगा और सड़क पर चलाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में करीब 22 प्रतिशत वाहन ऐसे हैं जो अब भी ऑफलाइन मोड में हैं। इसका मतलब है कि 2.30 लाख से ज्यादा वाहनों के रिकॉर्ड अपडेट नहीं हैं। फिलहाल केवल वही वाहन सुरक्षित हैं जिनके पास हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) है और उनके रिकॉर्ड विभाग के पास ऑनलाइन मौजूद हैं।

बैकलॉग एंट्री के लिए क्या करना होगा?

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

पुराने वाहनों को ऑनलाइन करने यानी 'बैकलॉग एंट्री' के लिए वाहन मालिकों को कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। इनमें फॉर्म-21, फॉर्म-22, सेल और रिटेल इनवॉइस (बिक्री रसीद) और वाहन का पहला बीमा पत्र शामिल है।

वाहन मालिकों की सुविधा के लिए सरकार ने अब जिला परिवहन अधिकारियों (DTO) को भी ये मामले निपटाने का अधिकार दे दिया है, जो पहले केवल राज्य स्तर पर ही संभव था। परिवहन सचिव राज कुमार द्वारा जारी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के तहत अब नाम, पता और तकनीकी जानकारी में सुधार आसानी से हो सकेगा।

इन मामलों को दो श्रेणियों में बांटा गया है:

  • कैटेगरी A: नाम, पता, रंग या फाइनेंस जैसी सामान्य गलतियों को आधार और आरसी के मिलान के बाद मात्र 2 कार्य दिवसों में ठीक कर दिया जाएगा।
  • कैटेगरी B: इंजन-चेसिस नंबर की सुधार और पुराने ऑफलाइन वाहनों की एंट्री के लिए 7 कार्य दिवसों का समय तय किया गया है। इसमें DTO की अध्यक्षता वाली कमेटी फिजिकल वेरिफिकेशन और पेंसिल प्रिंट के जरिए जांच करेगी।

धोखाधड़ी रोकने के लिए विभाग ने ओटीपी ऑथेंटिकेशन और डिजिटल ऑडिट की व्यवस्था की है। साथ ही, हर महीने 5 प्रतिशत मामलों की अनिवार्य जांच भी की जाएगी ताकि प्रक्रिया पारदर्शी रहे।

Share:

Comments

Leave a comment