रघुपुर में दर्दनाक हादसा, आधी रात को भयानक आग से तीन घर जलकर राख

MyBhagalpur Team18 October 20261 min read0 viewsSad/Bad
रघुपुर में दर्दनाक हादसा, आधी रात को भयानक आग से तीन घर जलकर राख

भागलपुर के मनसाही इलाके के रघुपुर गांव में बीती रात अचानक भीषण आग लग गई, जिससे तीन रिहायशी मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गए। प्रभावित परिवार के सदस्य अकबर अली ने बताया कि जब उनके घर में आग लगी, तब उनका परिवार अंदर सो रहा था। आग तेजी से फैली, जिससे उन्हें अपने बच्चों के साथ घर से भागकर जान बचानी पड़ी। अकबर अली के घर के अलावा मो. मस्कूर आलम और मो. अयूब अली के घर भी पूरी तरह जलकर राख हो गए। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जमा हुए और अपने संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि, जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक तीनों घर तबाह हो चुके थे। पंचायत मुखिया अनवर अली ने बताया कि ये तीनों परिवार मजदूरी करके अपना गुजारा चलाते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सरकारी नियमों के तहत पीड़ित परिवारों को तुरंत राहत और मुआवजा दिया जाए।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment