पर्युषण महापर्व संपन्न: अपनाएं मैत्री और सद्भाव, जानिए कैसे मनाया गया क्षमायाचना दिवस

MyBhagalpur Team16 September 20261 min read21 viewsCity Local
पर्युषण महापर्व संपन्न: अपनाएं मैत्री और सद्भाव, जानिए कैसे मनाया गया क्षमायाचना दिवस

भागलपुर में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन पर बुधवार को तेरापंथ उपासना कक्ष में क्षमायाचना दिवस श्रद्धा, हर्षोल्लास और मैत्रीभाव के साथ मनाया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर क्षमा मांगी।

  • तेरापंथ उपासना कक्ष में मनाया गया क्षमायाचना दिवस
  • श्रावक-श्राविकाओं ने एक-दूसरे से गले मिलकर कहा मिच्छामी दुक्कडम्
  • मुख्य उपासिका फूल कोठारी ने दी क्षमायाचना पर अहम बातें
  • मंगलभावना के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन

क्षमायाचना आत्मशुद्धि और विनम्रता का पर्व

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

दिल्ली से पधारीं मुख्य उपासिका फूल कोठारी ने कहा कि क्षमायाचना आत्मशुद्धि और विनम्रता का पर्व है। मन में किसी के प्रति द्वेष न रखकर सभी के प्रति मैत्रीभाव रखना ही इसकी सच्ची भावना है। वहीं, उपासिका हंसा संचेती ने कहा कि क्षमा मांगना और करना दोनों ही आत्मबल के प्रतीक हैं, जो संबंधों में प्रेम बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं। सभा के अध्यक्ष जयंत सदन एवं विनोद बैद ने संयुक्त रूप से कहा कि पर्युषण की साधना तभी सार्थक है जब क्षमा और मैत्री को जीवन का हिस्सा बनाया जाए। यह दिवस अहंकार छोड़कर आत्ममंथन करने और आपसी संबंधों को मजबूत करने का अवसर देता है।

तेरापंथ महिला मंडल और सभा के पदाधिकारी रहे मौजूद

तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा संतोष बैद ने इसे अहंकार छोड़ने और विनम्र बनने का पर्व बताया। सभा के मंत्री अभिषेक कुमार जैन ने कहा कि मिच्छामी दुक्कडम् केवल शब्द नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और सद्भाव का महासंकल्प है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंत्री अभिषेक बोथरा, संपत बैद, टीकमचंद बेताला, मनोज बैद, जीवनमल कोठारी, उज्जैन कुमार मालू, पंकज बैद, लव चंद कोठारी, गौतम कोठारी, विनीत बैद, हंसराज बैद मौजूद थे। महिला एवं कन्या मंडल से प्रिया बोथरा, सरोज बोथरा, मीनू बैद, महक बेताला, मनीषा सेठिया, अनीता बैद, मानक बेताला, भावना बैद सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन मंगलभावना के साथ हुआ।

Share:

Comments

Leave a comment