सुलतानगंज: पथ निर्माण मंत्री ने गंगा स्नान कर किया रुद्राभिषेक, शिवभक्तों की सेवा में रहेंगे

MyBhagalpur Team4 August 20261 min read89 viewsPolitics
सुलतानगंज: पथ निर्माण मंत्री ने गंगा स्नान कर किया रुद्राभिषेक, शिवभक्तों की सेवा में रहेंगे

बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री शैलेंद्र ने सोमवार को सुलतानगंज में उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद वे सिद्धपीठ बाबा अजगवीनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने पूरे राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंत्री शैलेंद्र ने कहा कि राज्य सरकार कांवड़ियों की सुखद और सुरक्षित यात्रा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधाओं के लिए जो भी व्यवस्थाएं बनाई गई हैं, उन्हें जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है।

मंत्री ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि वे 9 अगस्त से 28 अगस्त तक श्रावणी मेला क्षेत्र में ही रहेंगे। इस दौरान वे खुद रहकर शिवभक्तों की सेवा और व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।

Share:

Comments

Leave a comment