NH-27 पर दर्दनाक सड़क हादसा, डम्पर की टक्कर से दो थानेदार गंभीर रूप से घायल

अररिया-फारबिसगंज फोरलेन हाईवे पर गुरुवार को एक सड़क हादसे में दो पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। डम्पर और मोटरसाइकिल की टक्कर में फारबिसगंज थाने के अपर थानाध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता और सिमराहा थाने के अपर थानाध्यक्ष संतोष कुमार घायल हुए। दोनों अधिकारी खेल भवन में कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव की ब्रीफिंग में शामिल होने मोटरसाइकिल से अररिया जा रहे थे। डम्पर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर सिमराहा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अररिया सदर अस्पताल पहुंचाया।