भागलपुर के गोरडीह में शादी की नीयत से अगवा दो लड़कियां पुलिस ने की बरामद

भागलपुर के गोरडीह थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से शादी की नीयत से अगवा की गई दो लड़कियों को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई पीड़ित परिवारों द्वारा गोरडीह थाने में कुछ दिन पहले दर्ज कराई गई एफआईआर के आधार पर की गई है।