बड़ी कार्रवाई! पुलिस ने ट्रक से बरामद किए 25 बछड़े

भागलपुर के सिमरी बख्तियारपुर के बलवाहाट थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। प्राथमिक विद्यालय के पास बेला टोल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिले एक छह पहिया ट्रक से लगभग 25 बछड़े बरामद किए गए हैं। पश्चिम बंगाल नंबर के इस ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है और सभी जानवरों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।
बेला टोल महल के चौकीदार लक्ष्मी साह गश्त के दौरान स्कूल के पास सुनसान इलाके में खड़े इस ट्रक को देखा था। उनकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की, जिसके बाद ट्रक के अंदर से ये बछड़े मिले।
जांच में जुटी पुलिस
थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर से ड्राइवर और मालिक का पता लगाया जा रहा है।इस जांच का उद्देश्य जानवरों के आने और जाने की जगह का पता लगाना है ताकि उनके ले जाने के मकसद को साफ किया जा सके।
बजरंग दल के लोगों ने की मदद
बछड़ों के मिलने की खबर मिलते ही बजरंग दल और दूसरे संगठनों के लोग थाने पहुंच गए।इन लोगों ने ट्रक से जानवरों को उतारने में मदद की और उन्हें पानी पिलाकर नहलाया।