सबौर में आज घंटों गुल रहेगी बिजली, 11 बजे से कट जाएगी सप्लाई, जानिये कब आएगा पावर

Hariom Mishra18 February 20261 min read32 viewsCity Local
सबौर में आज घंटों गुल रहेगी बिजली, 11 बजे से कट जाएगी सप्लाई, जानिये कब आएगा पावर

भागलपुर के सबौर क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए बिजली विभाग ने जरूरी सूचना जारी की है। आज यानी बुधवार को सबौर पावर सबस्टेशन में मेंटेनेंस का काम होने वाला है। इस वजह से इलाके के कई गांवों में बिजली की सप्लाई कुछ घंटों के लिए बंद रहेगी। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि मेंटेनेंस के कारण सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

👉: भागलपुर बौंसी ROB: जमीन विवाद में उलझा 67 करोड़ का प्रोजेक्ट, पाइलिंग का काम ठप, जानें कब तक होगा पूरा

किन-किन इलाकों में बिजली रहेगी बंद?

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

सबौर विद्युत सबस्टेशन के कनीय अभियंता (JE) Deepak Kumar Rahi ने बताया कि सबौर फीडर के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में सप्लाई बाधित रहेगी। जिन इलाकों में इसका असर दिखेगा, उनमें मुख्य रूप से ये जगहें शामिल हैं:

  • सबौर
  • खनकित्ता
  • राजपुर
  • चंदेरी (Chandheri)
  • ममलखा
  • इंग्लिश (English)
  • मसरपुर
  • भीटी (Bhitti)

कितने बजे वापस आएगी बिजली?

बिजली कटने का समय सुबह 11 बजे से शुरू होगा। ज्यादातर इलाकों में दोपहर 2 बजे तक सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। यानी इन गांवों में करीब 3 घंटे तक बिजली नहीं रहेगी। हालांकि, सबौर छोटी हाट (Chhoti Hat) इलाके में लोगों को थोड़ा ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा।

छोटी हाट क्षेत्र में जर्जर तारों को बदलकर नए 11 KV के तार लगाए जा रहे हैं। यह काम सुरक्षा और भविष्य में बेहतर सप्लाई के लिए जरूरी है। इस वजह से सबौर छोटी हाट में शाम 5 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि पानी भरने या बिजली से जुड़े अन्य काम सुबह 11 बजे से पहले ही पूरा कर लें।

Share:

Comments

Leave a comment