बड़ी खबर: जमुई में 24 अक्टूबर को इतने घंटे गुल रहेगी बिजली, तुरंत निपटा लें जरूरी काम!

MyBhagalpur Team23 October 20261 min read0 viewsCity Local
बड़ी खबर: जमुई में 24 अक्टूबर को इतने घंटे गुल रहेगी बिजली, तुरंत निपटा लें जरूरी काम!

जमुई जिले में 24 अक्टूबर यानी शनिवार को मेंटेनेंस का काम होगा। इस वजह से 132 और 33 लाइन की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। मलयपुर, जमुई विद्युत विभाग की सहायक कार्यकारी अभियंता प्रियंका कुमारी के अनुसार, यह पावर कट सुबह 9:30 बजे से लेकर सुबह 11:30 बजे तक तय किया गया है।

मेंटेनेंस की वजह से रहेगी बिजली गुल

मलयपुर, जमुई स्थित 132/33 केवी जीएसएस में 132 केवी मेन बस पर जंपर बदलने का काम किया जाना है। इसके चलते इस सुविधा से जुड़े सभी 132 केवी और 33 केवी फीडर इस अवधि के दौरान बंद रहेंगे। इंजीनियर कुमारी ने सभी उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे सुबह 9:30 बजे से पहले अपने जरूरी घरेलू काम पूरे कर लें। मेंटेनेंस के पूरे समय बिजली नहीं मिलेगी। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment