पूर्णिया में अद्भुत शीश महल पंडाल और भव्य दुर्गा पूजा की जोरदार तैयारी

पूर्णिया में दुर्गा पूजा की तैयारी तेजी से चल रही है और सभी जगहों पर कारीगर व कमेटियां मंदिर और पंडाल सजाने में जुटे हैं। रामबाग ब्रम्हास्थान चौक पर सत्य सारथी मां दुर्गा पूजा समिति फाउंडेशन ने इस बार अपना पंडाल खास बनाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी शुरू कर दी है।
- कोलकाता के कारीगर शीश महल पंडाल बना रहे हैं
- 100 फीट ऊंचा पंडाल दूर से दिखेगा
- बनारस के 11 पंडित पूजा कराएंगे
- चार दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे