पूर्णिया: पार्षद के बेटे की हत्या के लिए दी गई थी 6 लाख की सुपारी, 4 अपराधी गिरफ्तार

MyBhagalpur Team4 August 20261 min read39 viewsSad/Bad
पूर्णिया: पार्षद के बेटे की हत्या के लिए दी गई थी 6 लाख की सुपारी, 4 अपराधी गिरफ्तार

पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र के नेवालाल चौक स्थित एक चाय दुकान पर 23 जुलाई की रात जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले का निशाना पूर्णिया नगर निगम के वार्ड संख्या-24 की पार्षद खुशी कुशवाहा के बेटे शुभम कुशवाहा और उनके भाई सागर कुशवाहा को बनाया गया था।

पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच की और घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

जांच के दौरान पुलिस को यह चौंकाने वाली जानकारी मिली है कि शुभम कुशवाहा की हत्या करने के लिए छह लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share:

Comments

Leave a comment