पूर्णिया में बड़ी चोरी, पूर्व मुखिया के गोदाम से 71 बोरा मक्का चुरा ले गए चोर

पूर्णिया के कस्बा थाना क्षेत्र में स्थित कुल्लाखास पंचायत के पूर्व मुखिया देवनारायण चौरसिया के गोदाम में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। मिलन चौक के उत्तर-पश्चिम दिशा में बने इस गोदाम को चोरों ने बीती रात निशाना बनाया और घटना 29 अगस्त 2026 को सामने आई। देवनारायण चौरसिया के अनुसार, गोदाम में तैनात गार्ड रात 11:00 बजे अपनी ड्यूटी से चला गया था। इसके तुरंत बाद अज्ञात चोर पिकअप वाहन लेकर मौके पर पहुंचे।