राघोपुर में गंगा का भीषण कटाव बना त्रासदी, उजड़ रहे हैं आशियाने

भागलपुर के राघोपुर क्षेत्र में गंगा नदी का भीषण कटाव अब इस दशक की सबसे बड़ी मानवीय त्रासदी बन गया है। नदी की उग्र लहरें उपजाऊ जमीन और बस्तियों को लील रही हैं। बहत्तरा, नन्हकार, छोटी अलालपुर और शंकरपुर जैसे गांवों का भूगोल बदलने की कगार पर है। सैकड़ों परिवारों के सिर से छत छिन चुकी है और लोग शरणार्थी बनने को मजबूर हैं।
- राघोपुर क्षेत्र में गंगा नदी का भीषण कटाव और मानवीय त्रासदी।
- बहत्तरा, नन्हकार, छोटी अलालपुर और शंकरपुर गांव प्रभावित।
- सैकड़ों परिवार बेघर और विस्थापित होने को मजबूर।
- प्रशासनिक उपेक्षा और राहत न मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश।