त्योहारी सीजन में सख्ती: बिना टिकट यात्रियों से वसूला जुर्माना

MyBhagalpur Team25 September 20262 min read1 viewCity Local
त्योहारी सीजन में सख्ती: बिना टिकट यात्रियों से वसूला जुर्माना

भागलपुर, 25 सितंबर। आगामी त्योहारी सीजन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ और संभावित आवाजाही को देखते हुए पूर्व रेलवे का मालदा मंडल पूरी तरह सतर्क हो गया है। यात्रियों की यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ रेलवे राजस्व की सुरक्षा के उद्देश्य से मंडल में टिकट जांच अभियान को काफी तेज कर दिया गया है।

  • कहलगांव – भागलपुर – मंदार हिल रेलखंड पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया
  • मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में अभियान का नेतृत्व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह ने किया
  • बिना टिकट यात्रा करने वाले 220 यात्रियों को पकड़ा गया
  • जुर्माने के रूप में 1,77,375 रुपये की राशि वसूल की गई

सघन चेकिंग अभियान

इसी कड़ी में शुक्रवार को कहलगांव – भागलपुर – मंदार हिल रेलखंड तथा इस मार्ग पर चलने वाली विभिन्न ट्रेनों में एक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान का नेतृत्व खुद वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह ने किया। इस सघन चेकिंग अभियान में वाणिज्य निरीक्षकों टिकट जांच कर्मचारियों और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने सक्रिय रूप से मोर्चा संभाला। इस विशेष अभियान के दौरान ट्रेनों और स्टेशनों पर बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 220 यात्रियों को पकड़ा गया। रेलवे नियमों का उल्लंघन कर यात्रा करने वाले इन यात्रियों से जुर्माने के रूप में 1,77,375 की राशि वसूल की गई। रेलवे प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों में हड़कंप मचा रहा।

रेलवे की अपील

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री कार्तिक सिंह ने बताया कि इस प्रकार के विशेष अभियानों का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को उचित और वैध टिकट लेकर ही सफर करने के लिए प्रोत्साहित करना है। खासकर त्योहारों के समय बिना टिकट यात्रियों के कारण उचित टिकट धारी यात्रियों को परेशानी होती है। मालदा मंडल ने सभी रेल यात्रियों से पुरजोर अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें। रेलवे ने कहा कि एक सुरक्षित, अनुशासित और यात्री-अनुकूल माहौल बनाने के लिए यात्री कानून का पालन करें और रेल प्रशासन का सहयोग करें। आने वाले दिनों में मंडल के अन्य रेलखंडों में भी इस तरह के औचक अभियान जारी रहेंगे।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment