रेलवे की बड़ी सौगात: भागलपुर होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन और मेमू का विस्तार

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने मालदा टाउन और हरिद्वार के बीच एक नई साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इसके साथ ही देवघर-राघोपुर मेमू स्पेशल ट्रेन की सेवा को भी 30 नवंबर 2026 तक बढ़ा दिया गया है।
पूर्व रेलवे कोलकाता के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) शिवराम मांझी के अनुसार, मालदा टाउन-हरिद्वार पूजा स्पेशल (ट्रेन संख्या 03437/03438) कुल सात फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या 03437 मालदा टाउन से 17 अक्टूबर 2026 से 28 नवंबर 2026 तक हर शनिवार को सुबह 10:00 बजे खुलेगी और अगले दिन शाम 5:00 बजे हरिद्वार पहुँचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03438 हरिद्वार से 18 अक्टूबर 2026 से 29 नवंबर 2026 तक हर रविवार को शाम 6:45 बजे चलकर अगले दिन रात 11:55 बजे मालदा टाउन पहुँचेगी।