Rajyog 2024 : कल 2 मार्च को बना रवि-त्रिपुष्कर-हर्षण योग का शुभ संयोग, मेष समेत इन राशियों को होगा लाभ

Pooja Kanjani1 March 20241 min read10 viewsIndia
Rajyog 2024 : कल 2 मार्च को बना रवि-त्रिपुष्कर-हर्षण योग का शुभ संयोग, मेष समेत इन राशियों को होगा लाभ

Rajyog 2024 , Astrology, pushkar Yog, Ravi Yog : कल 2 मार्च दिन शनिवार को चंद्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करने वाले हैं। साथ ही कल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है और इस दिन हर्षण योग, त्रिपुष्कर योग, रवि योग और विशाखा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे कल के दिन का महत्व बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कल बन रहे शुभ योग का लाभ 5 राशियों को मिलने वाला है।

इन राशियों का रुका हुआ पैसा मिल सकता है और पार्टनर के साथ रोमांटिक दिन बिताएंगे। कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और शनिदेव की कृपा बनी रहेगी, जिससे सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। आइए जानते हैं कल यानी 2 मार्च के दिन किन किन राशियों के लिए लकी रहने वाला है।

मेष 

पढ़ने के हैं शौक़ीन तो यह है देश की सबसे महंगी डिग्रियां, एवरेज फीस सहित डिटेल्स

मेष राशि वालों के लिए कल यानी 2 मार्च का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। मेष राशि वालों को कल भाग्य का साथ मिलने से धन कमाने के अवसर मिलेंगे और बचत करने में कामयाब भी होंगे। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ रिश्तों को अनुकूल बनाए रखने में कामयाब होंगे।

सिंह 

परिवार में किसी सदस्य के लिए विवाह के योग भी बन रहे हैं। लव लाइफ के लिहाज से कल लव पार्टनर के साथ रिश्ते में प्रेम और तालमेल बनाए रखने में कामयाब होंगे, ऐसे में आपका रिश्ता खुशियों से भरा रहेगा। जिन लोगों का खुद का व्यापार है, वे कल शनिदेव की कृपा से अच्छा मुनाफा कमाएंगे।

तुला 

नौकरी पेशा जातकों की कार्यक्षेत्र में प्रतिभा देखकर शत्रु आश्चर्यचकित रह जाएंगे और अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। माता पिता का आशीर्वाद बना रहेगा और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

Share:

Comments

Leave a comment