1 October से बदल जाएँगे 4 नियम और गैस सिलेंडर के दाम, कार्ड पेमेंट और पेन्शन में भी होगा बदलाव

Hariom Mishra25 September 20222 min read40 viewsOpinions
1 October से बदल जाएँगे 4 नियम और गैस सिलेंडर के दाम, कार्ड पेमेंट और पेन्शन में भी होगा बदलाव

Rules Change from 1st October: हर महीने की शुरुआत में कई नियम बदल जाते हैं। इनका आपकी जिंदगी और जेब दोनों पर असर पड़ता है। अक्टूबर की पहली तारीख से कुछ बदलाव होने जा रहे हैं। ये बदलाव सीधे आपकी जेब पर असर डालेंगे। इन बदलावों में क्रेडिट-डेबिट कार्ड के नियमों से लेकर अटल पेंशन योजना से जुड़ी अहम नियम एलपीजी की कीमत और म्यूचुअल फंड के बदलाव तक शामिल हैं।

 

1. बदल जाएंगे डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

देशभर में बढ़े रहे साइबर ठगी के मामलों पर शिकंजा कसने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अगले महीने से अहम बदलाव करने जा रहा है। दरअसल, आरबीआई क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों के लिए 1 अक्टूबर से कार्ड-ऑन-फाइल टोकनाइजेशन (CoF Card Tokenisation) नियम ला रहा है। आरबीआई के मुताबिक, इस नियम के लागू होने के बाद कार्डहोल्डर्स को ज्यादा सुविधाएं और सुरक्षा मिलेगी।

 

2. अटल पेंशन योजना में बदलाव

मोदी सरकार की सबसे पॉपुलर स्कीम अटल पेंशन योजना (APY) में बड़ा बदलाव हुआ है। 1 अक्टूबर से टैक्सपेयर्स इस योजना से नहीं जुड़ सकेंगे। हाल ही में सरकार की तरफ से जारी एक नोटिफिकेशन में इसकी सूचना दी गई है। नवीनतम संशोधन में कहा गया है कि 1 अक्टूबर 2022 से कोई भी ऐसा नागरिक जो आयकर दाता है या पहले रहा है, अटल पेंशन योजना (APY) में शामिल होने के लिए योग्य नहीं होगा।”

3. घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में हो सकता है बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है। माना जा रहा है कि एक सितंबर को भी पेट्रोलियम कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमत बदलाव कर सकती हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि दाम घट सकते हैं।

 

4. म्यूचुअल फंड नियमों में बदलाव

म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों के लिए अगले महीने से अहम बदलाव होने जा रहा है। 1 अक्टूबर के बाद म्यूचुअल फंड निवेशकों को नॉमिनेशन डिटेल देना जरूरी होगा। नॉमिनेशन डिटेल नहीं देने पर निवेशकों को डिक्लेरेशन भरना होगा। इसमें नॉमिनेशन की सुविधा नहीं लेने की बात बतानी होगी।

 

 

Share:

Comments

Leave a comment