पंजाब की चीनी मिल में सहरसा के मजदूर की दर्दनाक मौत, मशीन में आया हाथ

पंजाब की एक शुगर मिल में काम करने के दौरान सहरसा के 36 वर्षीय मजदूर बिपिन कुमार यादव की दर्दनाक मौत हो गई। वह सहरसा नगर निगम के वार्ड 35 बटराहा के रहने वाले थे। यह हादसा पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला के श्री हरगोबिंदपुर थाना क्षेत्र में स्थित चड्ढा शुगर मिल में हुआ। 22 अक्टूबर को काम करने के दौरान बिपिन कुमार यादव का हाथ मशीन के बेल्ट में फंस गया था। हादसे की गंभीरता के कारण उनका हाथ कट गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद शनिवार सुबह मृतक का शव सहरसा उनके घर लाया गया, जहां परिवार के लोग शोक में डूबे हुए हैं।