बड़ी खबर: भागलपुर में बेकाबू बालू लदा ट्रक घर और खंभे से टकराया

MyBhagalpur Team29 August 20261 min read32 viewsCity Local
बड़ी खबर: भागलपुर में बेकाबू बालू लदा ट्रक घर और खंभे से टकराया

भागलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार इलाके में विद्यापीठ चौक के पास शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर लोहे के बिजली के खंभे और एक घर से टकरा गया। इस हादसे में बिजली का खंभा टूट गया और रमानंद महतो के घर का एक हिस्सा आंशिक रूप से ढह गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक विद्यापीठ चौक की ओर से बहुत तेज रफ्तार में आ रहा था। बिना लाइट के चल रहे एक ई-रिक्शा को बचाने की कोशिश में ड्राइवर ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया। ट्रक पहले सड़क किनारे बने नाले पर चढ़ा जिससे नाला क्षतिग्रस्त हो गया, फिर लोहे के खंभे से टकराया और इसके बाद बगल के घर से जा भिड़ा। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े।

भारी नुकसान टला

इस दुर्घटना में भारी नुकसान हुआ है, लेकिन घटना के समय खंभे या घर के पास कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी की जान नहीं गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मौजूदगी में ट्रक मालिक और मकान मालिक के बीच नुकसान की भरपाई को लेकर बातचीत शुरू हुई।

लोगों की मांग

इलाके के लोगों ने विद्यापीठ चौक और पुरानी बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों के तेज रफ्तार से आने-जाने पर चिंता जताई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए यातायात नियंत्रण लागू किया जाए और भारी वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाई जाए।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment