बूथ मजबूत करें कार्यकर्ता, सेवा और संपर्क बने कार्यशैली: संजय सरावगी

भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी रविवार को भागलपुर पहुंचे। उनके भागलपुर प्रवास को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा। खगड़िया, भागलपुर के बीच नौगछिया में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान भागलपुर–पूर्णिया–कोसी क्षेत्र के संगठन प्रभारी अनंत नारायण मिश्रा भी उनके साथ मौजूद रहे।
प्रमुख बातें
- प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का भागलपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
- उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
- कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का निर्देश दिया।