भागलपुर के सेमापुर में गुरुवार को रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद मुख्य बाजार रोड पर जलभराव हो गया। इस समस्या से आने-जाने वाले लोगों, दुकानदारों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- सेमापुर मुख्य बाजार रोड पर जलभराव
- नाली न होने से जमा हुआ बारिश का पानी
- स्थानीय लोगों ने की पक्की नाले की मांग
सड़क किनारे सही नाली न होने के कारण बारिश का पानी निकल नहीं पाया, जिससे वह सड़क पर ही जमा हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश होने पर बाजार रोड में हमेशा जलभराव हो जाता है।
उचित जल निकासी के अभाव में लोगों को पानी और कीचड़ के बीच से गुजरना पड़ता है। इस समस्या को लोग लंबे समय से उठा रहे हैं लेकिन इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है।
निवासियों ने जनप्रतिनिधियों और जिलाधिकारी से अपील की है कि वे सेमापुर मुख्य बाजार में नाले का निर्माण कराएं और मानसून के मौसम में बार-รื होने वाली इस समस्या से राहत दिलाने के लिए स्थायी समाधान सुनिश्चित करें।