सुल्तानगंज के कृष्णानंद सुरयमल इंटर स्कूल में चोरी की लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं। स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. अजय कुमार ने सुल्तानगंज थाने में चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
- इंटर बिल्डिंग, लाइब्रेरी और आईसीटी लैब के बीच से दो बिजली के तार चोरी
- बिजली के तारों के साथ-साथ एमसीबी (MCB) भी निकाला गया
- गर्ल्स टॉयलेट की अंदर की वायरिंग भी उखाड़कर चोरी कर ली गई
शिकायत के अनुसार चोरों ने स्कूल परिसर को एक बार फिर निशाना बनाया है। चोरों ने स्कूल के बिजली के ढांचे को नुकसान पहुंचाया है और वायरिंग को भी फाड़ दिया है। डॉ. अजय कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले 21-22 सितंबर की रात को भी स्कूल में चोरी की घटना हुई थी, जिसकी सूचना थाने को दी गई थी। पहली शिकायत के बाद भी चोरी की घटनाएं रुक नहीं रही हैं, जिससे स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं और स्कूल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की मांग की है।