शाहकुंड जनता दरबार में सुलझे जमीन विवाद के मामले

भागलपुर के शाहकुंड प्रखंड कार्यालय स्थित किसान भवन में शनिवार को जमीन से जुड़े मामलों के समाधान के लिए एक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचलाधिकारी डॉ. हर्षा कोमल ने की, जिसमें प्रखंड क्षेत्र से दर्जनों शिकायतकर्ता अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान शाहकुंड और सजौर थानों के सब-इंस्पेक्टर भी मौजूद रहे।राजस्व कर्मचारियों ने जमीन से जुड़ी शिकायतों की जांच की और संबंधित पक्षों से जरूरी दस्तावेज मांगे तथा प्रासंगिक जानकारी जुटाई। अंचलाधिकारी के अनुसार, कार्यवाही के दौरान कुल 13 मामलों की सुनवाई हुई, जिसमें छह नए मामले और सात पहले से लंबित मामले शामिल थे।