एसआईएस लिमिटेड ने पूर्णिया जिले में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए भर्ती अभियान की घोषणा की है। कंपनी विभिन्न पदों पर कुल 205 खाली जगह भरने के लिए प्लेसमेंट कैंप लगाएगी।
- एसएलवी गार्ड के लिए 40 पद
- सुरक्षा कर्मियों के लिए 80 पद
- टर्मिनिक्स स्टाफ के लिए 45 पद
- सीआईटी कर्मियों के लिए 40 पद
म्मीदवारों के पास पद के अनुसार नौवीं से बारहवीं कक्षा तक की शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए। आवेदकों की उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच तय की गई है। सफल उम्मीदवारों को उनके पद के अनुसार 15,000 से 28,000 रुपये तक मासिक सैलरी मिलेगी। प्लेसमेंट कैंप बिल्कुल मुफ्त हैं।
भर्ती का शेड्यूल इस प्रकार है:
29 और 30 अक्टूबर को श्रीनगर ब्लॉक परिसर में; 31 अक्टूबर और 2 नवंबर को भवानीपुर ब्लॉक परिसर में; 3 और 4 नवंबर को जलालगढ़ ब्लॉक परिसर में; और 5 और 6 नवंबर को कसबा ब्लॉक परिसर में कैंप लगेगा।