भागलपुर में बड़ा हादसा! कर्मा धर्मा पूजा के दौरान बाढ़ के पानी में डूबे छह बच्चे

MyBhagalpur Team21 September 20261 min read3 viewsSad/Bad
भागलपुर में बड़ा हादसा! कर्मा धर्मा पूजा के दौरान बाढ़ के पानी में डूबे छह बच्चे

बिहार के भागलपुर में सोमवार सुबह एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। सुलतानगंज इलाके में कर्मा धर्मा पर्व की तैयारी के दौरान स्नान करने गए छह बच्चों की डूबने से मौत हो गई। यह घटना नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 में विष्णु टोला के पास तड़ैता नारायणपुर दियारा में हुई। बच्चे कर्मा धर्मा पर्व की तैयारी के सिलसिले में बाढ़ के पानी में नहाने गए थे, तभी वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद पानी से बच्चों को बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने सभी छह बच्चों को मृत घोषित कर दिया। सभी पीड़ित बच्चों की उम्र करीब 12 वर्ष थी। इनकी पहचान पूजा, ज्योति, मंकी, राहुल, आयुष और विकास के रूप में हुई है, जो सभी विष्णु टोला गांव के रहने वाले थे। इस हादसे से पूरे इलाके में मातम पसर गया है और घरों में चल रही पर्व की तैयारियां चीख-पुकार में बदल गईं।

प्रशासन से सुरक्षा की मांग


इस त्रासदी के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाढ़ प्रभावित खतरनाक इलाकों की पहचान करके उन्हें सुरक्षित किया जाए। लोगों ने यह भी मांग की है कि बाढ़ वाले इलाकों में बच्चों को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएं।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment