खगड़िया में बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में डूबने से 60 साल के बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

खगड़िया जिला के भारतखंड थाना क्षेत्र में भारतखंड कॉलेज के पास बाढ़ के पानी में डूबने से 60 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सौधा दक्षिण पंचायत के विकास नगर गांव निवासी विलास मुनि के रूप में हुई है।खगड़िया में बाढ़ के पानी में डूबे बुजुर्ग
- घटना शुक्रवार शाम की है जब विलास मुनि बाढ़ के पानी को पार कर घर लौट रहे थे
- परिवारवालों को लगा कि अंधेरा होने के कारण वह रात बिताने किसी सूखी जगह रुक गए होंगे
- शनिवार दोपहर को सौधा दक्षिण पंचायत क्षेत्र में अस्पताल के पीछे एक शव मिला