जमुई में दर्दनाक हादसा, सोते वक्त जहरीले सांप के काटने से 10 साल की बच्ची की मौत, बहन गंभीर

MyBhagalpur Team31 August 20261 min read33 viewsSad/Bad
जमुई में दर्दनाक हादसा, सोते वक्त जहरीले सांप के काटने से 10 साल की बच्ची की मौत, बहन गंभीर

जमुई जिला के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के ठाकुरहारा गांव में घर में सोते समय सांप के काटने से दो बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना तब हुई जब दोनों बहनें अपनी मां और भाई के साथ बिस्तर पर सो रही थीं। पीड़ितों की चीख सुनकर परिवार के लोग जागे और उन्होंने बिस्तर के पास एकैत सांप देखा। परिवार ने सांप को मार डाला और तुरंत दोनों बहनों 10 साल की प्रियांशु कुमारी और 15 साल की प्रियंका कुमारी को सोनो अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सोनो अस्पताल के डॉक्टरों ने दोनों मरीजों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने पीड़ितों की जांच की और छोटी बहन प्रियांशु कुमारी को मृत घोषित कर दिया। बड़ी बहन प्रियंका कुमारी सदर अस्पताल में चिकित्सीय निगरानी में हैं, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इस घटना से परिवार में गहरा शोक है और स्थानीय लोगों में व्यापक दहशत फैल गई है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment