नाथनगर के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता कैलाशनाथ शुक्ल का निधन, इलाके में शोक की लहर

नाथनगर क्षेत्र में शनिवार रात को 68 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता कैलाशनाथ शुक्ल का निधन हो गया है। शुक्ल जी नाथनगर इलाके में बाबा मनोकामना नाथ मंदिर के पुजारी पंडित माना शुक्ल के पिता के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे स्थानीय इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।