सुल्तानगंज की नौ पंचायतों में बाढ़ का भारी संकट

MyBhagalpur Team9 September 20261 min read26 viewsSad/Bad
सुल्तानगंज की नौ पंचायतों में बाढ़ का भारी संकट

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड की नौ पंचायतों में बाढ़ का पानी घुसने से स्थिति गंभीर हो गई है। प्रभावित इलाकों का स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल और जिला परिषद सदस्य आशा जयसवाल ने जायजा लिया। जनप्रतिनिधियों के निर्देश के बाद सरकार द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में आठ जगहों पर सामुदायिक किचन की शुरुआत की गई है, ताकि पीड़ितों को भोजन मिल सके।

ग्रामीणों में नाराजगी और सामुदायिक किचन की मांग

राहत व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी भी देखी जा रही है। बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि गनगनिया से लेकर किशनपुर पंचायत तक कुल नौ पंचायतें बाढ़ की चपेट में हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक केवल गनगनिया, महेशी, मोतीचक और किशनपुर पंचायत में ही सामुदायिक किचन चालू किया है। शेष प्रभावित पंचायतों में रसोई न चलने के कारण लोगों के सामने खाने-पीने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

पशुओं के चारे की भारी किल्लत

निचले इलाकों में पानी भरने से पशुओं के चारे की भारी किल्लत हो गई है, जिससे मवेशी भी भूखे रहने को मजबूर हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि सभी नौ प्रभावित पंचायतों में तुरंत राहत सामग्री, सामुदायिक किचन और पशु चारे की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों का जनजीवन सामान्य हो सके। इस मौके पर दर्जनों बाढ़ पीड़ित और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment