विक्रमशिला सेतु पर लगे भीषण जाम में फंसे लोक गायक सुनील छहिला बिहारी

MyBhagalpur Team23 August 20261 min read26 viewsCity Local
विक्रमशिला सेतु पर लगे भीषण जाम में फंसे लोक गायक सुनील छहिला बिहारी

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर रविवार को सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर भारी जाम लग गया। इस भीषण जाम में खगड़िया के रहने वाले लोक गायक सुनील छहिला बिहारी और उनकी टीम दोपहर 1:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक फंसे रहे। जाम छुड़ाने के लिए मदद मांगने के लिए बिहारी को तीन बार सोशल मीडिया पर लाइव आना पड़ा। इन सार्वजनिक अपीलों के बाद ही वह जाम से बाहर निकल पाए।

एक इंटरव्यू के दौरान बिहारी ने बताया कि वह बासुकीनाथ में एक तय कार्यक्रम में जा रहे थे, लेकिन भारी जाम के कारण उन्हें काफी परेशानी और देरी का सामना करना पड़ा। बिहारी ने ट्रैफिक व्यवस्था की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि अधिकारी वीआईपी वाहनों की आवाजाही को प्राथमिकता देते हैं, जिससे पुल पर रोजाना गंभीर जाम लगता है। उन्होंने प्रशासन से इस मुद्दे पर अधिक ध्यान देने का आग्रह करते हुए कहा कि आमतौर पर 20 मिनट का सफर तय करने में अब आम नागरिकों को घंटों लग रहे हैं।

Share:

Comments

Leave a comment