सूरत से सुल्तानगंज पहुंचे शिव भक्त: यात्रा के दौरान हर दिन करेंगे 4.5 घंटे रुद्राभिषेक

गुजरात के सूरत से आए एक शिव भक्त दल ने सुल्तानगंज पहुंचकर अपनी कांवड़ यात्रा की शुरुआत की है। इस संघ ने मारवाड़ी युवा मंच परिसर में रुद्राभिषेक करने के बाद अपनी आगे की यात्रा शुरू की।
संघ के संचालक आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया कि वे पिछले 46 वर्षों से लगातार कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। इस बार की यात्रा में एक विशेष नियम का पालन किया जा रहा है, जिसके तहत पूरा दल प्रतिदिन साढ़े चार घंटे तक रुद्राभिषेक करेगा।
इस कठिन साधना के जरिए दल का लक्ष्य यह है कि बाबाधाम पहुंचने तक करीब डेढ़ लाख मंत्रों का जाप पूरा कर लिया जाए।
संचालक अशोक ब्रह्मचारी और अध्यक्ष कैलाश गाड़ोदिया ने बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना की है कि वे सभी की मनोकामनाएं पूरी करें।