तेलियां कलां गांव में पानी का संकट, पाइपलाइन लीक और ट्रांसफार्मर खराब

उत्तर प्रदेश के देवरिया के भागलपुर ब्लॉक के तेलियां कलां गांव के लोगों को पिछले कई महीनों से पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गांव की पानी की टंकी बंद पड़ी है, जिससे लोगों को साफ पानी नहीं मिल पा रहा है।
ग्राम प्रधान अमित सिंह ने बताया कि गांव की पानी की पाइपलाइन बहुत पुरानी हो गई है। नेटवर्क में कई जगहों पर लीकेज होने के कारण पानी सड़कों पर भर रहा है। सिंह ने गहरी चिंता जताई कि गंदा पानी मिलने से ग्रामीणों के स्वास्थ्य को सीधा खतरा पैदा हो गया है।