अमरपुर में भयानक सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के फुलवासा तालाब के पास शुक्रवार की रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार दो महिलाओं समेत कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।