सावधान! TMBU भर्ती के नाम पर फर्जी विज्ञापन जारी, यूनिवर्सिटी ने दर्ज कराई FIR

MyBhagalpur Team5 August 20261 min read66 viewsCity Local
सावधान! TMBU भर्ती के नाम पर फर्जी विज्ञापन जारी, यूनिवर्सिटी ने दर्ज कराई FIR

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) में अलग-अलग पदों पर सीधी भर्ती के नाम से सोशल मीडिया पर एक फर्जी विज्ञापन फैलाया जा रहा है। इस विज्ञापन में 'तिलकामांझी भागलपुर विवि भर्ती : 2026' लिखकर असिस्टेंट ऑफिसर, चपरासी, सिक्योरिटी गार्ड और सपोर्ट स्टाफ की भर्ती का दावा किया गया है। विज्ञापन में यह भी कहा गया है कि पिछले वर्षों के आधार पर बिना परीक्षा के नियुक्ति की जाएगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस विज्ञापन को पूरी तरह भ्रामक और फर्जी बताया है। यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि वर्तमान में किसी भी पद के लिए कोई भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे के निर्देश पर स्थानीय थाना और साइबर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

कुलसचिव ने सभी नौकरी चाहने वाले अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे ऐसे फर्जी विज्ञापनों के झांसे में न आएं और सावधान रहें। उन्होंने कहा कि किसी भी भर्ती की सही जानकारी के लिए केवल विश्वविद्यालय की आधिकारिक सूचनाओं और वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

Share:

Comments

Leave a comment